ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Samastipur Crime News: पोल्ट्री फार्म संचालक की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर किया भारी बवाल

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने शनिवार की रात एक पोल्ट्री फार्म संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर भारी बवाल किया है और आगजनी कर पु

Samastipur Crime News: पोल्ट्री फार्म संचालक की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर किया भारी बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने शनिवार की रात एक पोल्ट्री फार्म संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर भारी बवाल किया है और आगजनी कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना हलई थाना क्षेत्र के रहियाही गांव की है।


मृतक की पहचान रहियाही गांव पोल्ट्री फार्म संचालक रामचंद्र सिह के बेटे राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश शनिवार की रात खाना खाने के बाद घर से पोल्ट्री फार्म जाने के लिए निकला था। इसी दौरान बीच रास्ते में पहले से घात लगाए अपराधियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में गोली मारकर फरार हो गए।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद परिजन आनन-फानन में घायल राजेश को पटना लेकर भागे लेकिन पटना पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को पनसलवा चौक पर सड़क पर रख दिया और समस्तीपुर-हाजीपुर मार्ग को जान कर आगजनी कर दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ में जुटी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लेने का दावा किया है।