ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

जीजा ने साली के साथ किया रेप, बहन के यहां किसी काम से गई थी

SAMASTIPUR : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक जीजा ने अपनी साली के साथ दरिंदगी की. पीड़िता की ओर से अपनी बहन के पति के ऊपर ही

जीजा ने साली के साथ किया रेप, बहन के यहां किसी काम से गई थी
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR :  जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक जीजा ने अपनी साली के साथ दरिंदगी की. पीड़िता की ओर से अपनी बहन के पति के ऊपर ही बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया है. समस्तीपुर पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना इलाके की है. जहां एक जीजा ने अपनी साली के साथ दरिंदगी की. पीड़ित साली ने जीजा के ऊपर बलात्कार का संगीन आरोप लगाया है. पीड़ित युवती का आरोप है की वह अपने बहन के घर किसी काम से गयी थी, जहां मौका पाकर जीजा ने उसे अपने हवस का शिकार बना लिया. 


पीड़िता आने कहा कि इस घटना को अंजाम देने के बाद उसका जीजा घर से फरार हो गया. इस मामले को लेकर युवती की ओर से महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराइ गई है. पुलिस ने कांड संख्या 62/20 दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की. महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने एक टीम बनाकर छपेमारी की. 


गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी सरायरंजन निवासी राजेश कुमार शर्मा को जेल भेज दिया है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता