ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, शवों को बोरे में बांधकर चौराहे पर फेंका

SAMASTIPUR : जिले में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है. आए दिन अपराधी बेखौफ होकर पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ भी नहीं पा रही है.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : जिले में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है. आए दिन अपराधी बेखौफ होकर पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ भी नहीं पा रही है. 

ताजा मामला जिले के कल्याणपुर थाना इलाके के रतवारा चौक की है, जहां अपराधियों ने डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है. हत्या करने के बाद अपराधियों ने शवों को बोरे में बंद करके चौराहे पर फेंक दिया. डबल मर्डर की जानकारी मिलने के बाद पुलिस  जांच में जुट गई है. 

एक मृतक की पहचान भाजपा के जिला मंत्री बीरेंद्र पासवान के साले बाबू पासवान के रूप में की गई है, तो वहीं दूसरे की पहचान  भिखारी राय के रुप में की गई है. भिखारी राय और लाल बाबू पासवान समस्तीपुर के खानपुर थाना इलाके के कामोपुर के रहने वाले थे.

मृतक भिखारी राय की उसके पति की खिला पिला कर हत्या कर दी गई. संजू देवी ने अपने पति की हत्या करने का आरोप राम कलेश पासवान और शम्भू पासवान पर लगाया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.