ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

कोर्ट कैम्पस में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, वकीलों ने आरोपी को पकड़ा

SAMASTIPUR: समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक शख्स ने सिविल कोर्ट के अधिवक्ता राजू राज पर अचानक नुकीले हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। लेकिन

कोर्ट कैम्पस में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, वकीलों ने आरोपी को पकड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक शख्स ने सिविल कोर्ट के अधिवक्ता राजू राज पर अचानक नुकीले हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। लेकिन वकील ने अपना बचाव करते हुए शोर मचाया जिसके बाद अन्य वकीलों ने हमलावार को धड़ दबोचा और उसे नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। 


युवक से जब पूछताछ की गयी तो उसके जवाब को सुनकर लोग हैरान रह गये। लोगों को लग गया कि हमलावर मानसिक रूप से बीमार था। क्योंकि हमले के पीछे की वजह वह ठीक से नहीं बता पा रहा था। पीड़ित वकील का कहना था कि वह इस युवक को पहचानता तक नहीं है। ना ही पहले से इसके साथ कोई लड़ाई है। 


इस घटना से वकीलों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना था कि अक्सर कोर्ट कैम्पस में बड़ी आपराधिक वारदातों के बावजूद पुलिस पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं कर पा रही है। जिससे कोई भी घुसकर हमला कर देता है। पीड़ित वकील राजू राज ने इस घटना को लेकर हमलावर के खिलाफ  नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है। नगर थाना पुलिस हमलावर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


पूछताछ में हमलावर ने अपना नाम कुंदन कुमार बताया जो नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी का रहने वाला है। वह शहर में बैनर-पोस्टर लगाने का काम करता है। नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता