ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

सिनेमा हॉल मालिक के घर भीषण डकैती, 30 लाख रुपये ले भागे बदमाश

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से है, जहां अपराधियों ने नगर थाना के भोला टॉकीज सिनेमा हाल के मालिक के घर भीषण डकैती की है। बदमाशों ने करीब 30 लाख रुपये से ज्यादा के ज्वेलरी और कैश लूट ल

सिनेमा हॉल मालिक के घर भीषण डकैती, 30 लाख रुपये ले भागे बदमाश
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से है, जहां अपराधियों ने नगर थाना के भोला टॉकीज सिनेमा हाल के मालिक के घर भीषण डकैती की है। बदमाशों ने करीब 30 लाख रुपये से ज्यादा के ज्वेलरी और कैश लूट लिए। दस की संख्या में हथियारबंद डकैत घर के दरवाजे को तोड़ कर अंदर घुसे थे। इस दौरान घर मे जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। साथ ही जाते वक्त अपराधियों ने सीसीटीवी का डीवीआर भी नोच लिया। 




जिस घर मे डकैती हुई उस वक्त सिनेमा हॉल मालिक भोला सिंह की विधवा बहु मधुलिका सिंह ही अकेली थी। उसे गन पॉइंट पर बंधक बनाते हुए अपराधियों ने करीब एक घंटे तक घर के हर बक्से अलमीरा को तोड़ कर सभी कीमती सामान लूट लिए।फिर इसी कैम्पस में रहने वाले दूसरे पुत्र राजू सिंह के घर भी अपराधियों धावा बोलकर लूट की नीयत से तोड़ फोड़ करने लगे लेकिन जाग जाने से वे लोग निकल गए।




शहर के पौश इलाके में होने के बावजूद पुलिस घटना के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस कैंपस में कई और परिवार रहते हैं लेकिन उन्हें घटना की जानकारी तब हुई जब अपराधी निकल गए थे। पुलिस घटनास्थल की पड़ताल कर अपराधियों की धरपकड़ की कोशिश में जुटी हुई है। इस भीषण डकैती की जानकारी मिलने पर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता