ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

सेंट्रल बैंक से 66 लाख की लूट, कैश के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

SAMASTIPUR: समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेंट्रल बैंक की शाखा में घुसकर 5 अपराधियों ने सुबह में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस न

सेंट्रल बैंक से 66 लाख की लूट, कैश के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेंट्रल बैंक की शाखा में घुसकर 5 अपराधियों ने सुबह में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पांचों अपराधियों को धड़ दबोचा साथ ही लूटे गये 66 लाख रूपये भी बरामद कर लिया। समस्तीपुर एसपी ने बताया कि सभी 5 अपराधियों को लूट की रकम के साथ गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल सभी अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।


गौरतलब है कि समस्तीपुर के बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की सुबह लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। दो बाइक सवार पांच अपराधियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऐरोत शाखा में घुसकर कर्मचारियों को पिस्टल की नोंक पर लेकर 66 लाख रुपए लूट लिये और मौके से फरार हो गये। लूट की इस बड़ी वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 


मिली जानकारी के मुताबिक, बैंक खुलते ही सभी अपराधी दूसरे ग्राहकों के साथ ही शाखा में घुस गए और बैंक के प्रबंधक समेत अन्य कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर बैंक का कैश बॉक्स खुलवाया और सभी रुपए झोले,कार्टून,बोरे में भरकर निकल गए। 


इधर, इस लूट की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने भाग रहे अपराधियो का पीछा करना शुरू कर दिया। करीब तीन किलोमीटर दूर भागने के दौरान बाइक से एक अपराधी गिर गया। उसके पास रुपए भरा झोला और एक कार्टून भी था। बाकी रुपए जो बोरे में था उसे लेकर बाकी अपराधी भागने में सफल रहा। हालांकि, उसके द्वारा पहले अपराधी के पकड़े जाने से कुछ दूर आगे जाकर अपनी बाइक और रुपए भरा दूसरा झोला छोड़कर फरार हुआ लेकिन इसके बावजूद दो बोरा रुपया फरार अपराधियों के पास ही था। 


वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बंधक बना कर रखे गए अपराधी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। जिसके बाद भाग निकले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी और उन्हें धड़ दबोचा गया। अपराधियों के पास से लूट की सारी रकम बरामद कर ली गयी। इस बात की जानकारी खुद समस्तीपुर एसपी ने दी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता