ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने की 15 राउंड फायरिंग

SAMASTIPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है जहां पूर्व जिला पार्षद और भाजपा नेता अरुण राय पर इलाके के ही कुछ असामाजिक तत्त्वों ने अचानक हमला बोल दिया. जानकारी

बिहार : बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने की 15 राउंड फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है जहां पूर्व जिला पार्षद और भाजपा नेता अरुण राय पर इलाके के ही कुछ असामाजिक तत्त्वों ने अचानक हमला बोल दिया. जानकारी के अनुसार हमलावरों ने बीजेपी नेता पर पहले रॉड, लाठी-डंडे से हमला किया और विरोध करने पर करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग की.  बीजेपी नेता की किस्मत अच्छी थी कि उन्हें एक भी गोली नहीं लगी हालांकि लाठी-डंडे से मारपीट के बाद वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. 


बीजेपी नेता ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों ने हमला किया है वे स्थानीय राजद विधायक के समर्थक हैं और किसी ख़ास समुदाय से आते हैं. दो समुदाय के बीच इस मामले को लेकर हुए भारी तनाव को लेकर मौके पर कई थानों के काफी संख्या में पुलिसबल के साथ ही दंगा निरोधी वाहन को भी तैनात कर दिया गया है. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि विपक्ष के लोग ही सरकार को बदनाम करने के लिए कानून व्यवस्था बिगाड़ने का काम कर रहे हैं. 


वहीं राजद नेताओं ने भाजपा के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि अपराधी किसी दल का नहीं होता है. इस घटना के लिए भी सत्ताधारी दल ही जम्मेदार है. इस सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं जिसका नतीजा है कि जो जब और जहां चाहे आपराधिक घटना को अंजाम दे देता है. फिलहाल इस घटना को लेकर काफी तनाव देखा जा रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता