ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: बीच सड़क पर युवक की गोली मारकर हत्या, गवाही देने कोर्ट जा रहा था सोनू

SAMASTIPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स को गोलियों से छलनी क

बिहार: बीच सड़क पर युवक की गोली मारकर हत्या, गवाही देने कोर्ट जा रहा था सोनू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स को गोलियों से छलनी कर दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना शहर के सबसे भीड़ भाड़ वाले इलाके बूढ़ी गंडक पुल की है।


अपराधियों की गोली से मौत के शिकार हुए युवक की पहचान मथुरापुर ओपी के गोबिंदपुर के रहने वाले राधेश्याम मंडल के बेटे सोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू शनिवार को शराब के एक मामले में गवाही देने के लिए समस्तीपुर जिला कोर्ट में जा रहा था। जैसे ही वह पैदल ही बूढ़ी गंडक पुल पर पहुंचा, तभी दो अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली मारकर फरार हो गए। भीड़ के बीच हुई गोलीबारी की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सोनू को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।  इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरे मामले पर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मथुरापुर घाट के पास बूढ़ी पुल पर कुछ अज्ञात बदमाशों के द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक भी कुछ महीनों पूर्व ही हत्या के एक मामले में जेल से बाहर आया था। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी अपराधी गिरफ्त में होंगे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता