ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार : थाने की बैरक में प्रेमिका ने किया सुसाइड, जानिए पूरी घटना

SAMSTIPUR : अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हुई एक युवती ने थाने की बैरक में सुसाइड कर लिया. खबर समस्तीपुर जिले के उजियारपुर से सामने आ रही है. जहां उजियारपुर थाने की बैरक में एक युव

बिहार : थाने की बैरक में प्रेमिका ने किया सुसाइड, जानिए पूरी घटना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हुई एक युवती ने थाने की बैरक में सुसाइड कर लिया. खबर समस्तीपुर जिले के उजियारपुर से सामने आ रही है. जहां उजियारपुर थाने की बैरक में एक युवती ने सुसाइड किया है. घटना के बारे में जो पहली जानकारी मिली है. उसके मुताबिक जिस लड़की ने सुसाइड किया. वह असम की रहने वाली थी. अपने प्रेमी के साथ वह घर से फरार हुई थी. प्रेमी राजस्थान का रहने वाला है. दोनों ट्रेन पर सवार होकर जा रहे थे. इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर प्रेमिका चलती ट्रेन से कूद गई प्रेमी भी चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतर गया. लोगों ने इन दोनों का इलाज कराया और उसके बाद स्थानीय थाने के हवाले कर दिया.


उजियारपुर थाने की पुलिस ने युवक और युवती को अपने पास रखा युवती को पुलिस बैरक में एक कमरे के अंदर रखा गया था. गुरुवार की शाम पीने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे से लटककर जान दे दी. इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला.


घटना के बाद पुलिस के ऊपर भी सवाल उठ रहे हैं. उजियारपुर थाने में घटना के वक्त कौन से पुलिस पदाधिकारी और दूसरे कर्मी मौजूद थे इसको लेकर चर्चा हो रही है. अगर किसी ने थाना परिसर में सुसाइड किया तो उस समय ड्यूटी पर मौजूद पुलिस के लोग क्या कर रहे थे कि घटना की जानकारी मिलने के बाद दलसिंहसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और उन्होंने शुरुआती तहकीकात की है. पुलिस के वरीय अधिकारी हर एंगल की जांच कर रहे हैं, आखिर युवती को पुलिस बैरक में क्यों रखा गया. इसकी सूचना किसे दी गई इन तमाम मसलों पर अभी पुलिस को जवाब देना है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता