ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: PNB के सीएसपी में दिनदहाड़े बड़ी डकैती, पिस्टल दिखाकर लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नकाबपोश बदमाश पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी केंद्र में घुसे और वहां मौजूद

बिहार: PNB के सीएसपी में दिनदहाड़े बड़ी डकैती, पिस्टल दिखाकर लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नकाबपोश बदमाश पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी केंद्र में घुसे और वहां मौजूद कर्मियों को पिस्टल दिखाकर पांच लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना पटोरी के एएनडी कॉलेज के पास की है। 


जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम एक बाइक पर सवार 3 बदमाश सीएसपी में घुस गए और वहां मौजूद कर्मियों के ऊपर पिस्टल तान दी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। बदमाशों में एक ने हेलमेट पहन रखा था और बाकी दो ने मास्क और गमछे से मुंह छिपा रखा था। तीनों बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर कर्मियों को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे।


इसी बीच सीएसपी केंद्र के दराज में रखे पांच लाख से अधिक रूपए निकाले और बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस सीएसपी केंद्र के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। दिनदहाड़े डकैती की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।