ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

बिहार: पैसे जमा करने बैंक जा रहा था शख्स, रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर लूट लिए लाखों रुपए

SAMASTIPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी किसी भी वारदात को अंजाम देने में कोई संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार द

बिहार: पैसे जमा करने बैंक जा रहा था शख्स, रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर लूट लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी किसी भी वारदात को अंजाम देने में कोई संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी और उसके पास मौजूद 1.35 लाख रुपए लूटकर फरा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना खानपुर थानाक्षेत्र के अमसौर चौर के पास की है।


घायल शख्स की पहचान खानपुर थानाक्षेत्र के बछौली गांव निवासी 45 वर्षीय उपेन्द्र महतो के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम उपेंद्र महतो अपनी बहन और बेटी को ऑटो से लेकर उसके ससुराल मधुटोल जा रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने ऑटो को घेर लिया और हथियार के बल पर 1 लाख 35 हजार रुपए लूट लिए। उपेंद्र ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक उपेंद्र ने अपनी कुछ जमीन बेची थी और पैसे बैंक में जमा कराने जा रहा था। परिजनों ने गांव के ही लोगों द्वारा वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है।