ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत, 19 साल के लड़के ने किया गंदा काम

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक 19 साल के लड़के ने एक तीन साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खून से लथपथ बच्ची को तड

बिहार में तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत, 19 साल के लड़के ने किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक 19 साल के लड़के ने एक तीन साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खून से लथपथ बच्ची को तड़पता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गया हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


आरोपी लड़के की पहचान सीताराम महतो के 19 वर्षीय बेटे मनीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार की शाम आरोपी मनीष तीन साल की मासूम बच्ची को घुमाने के बहाने साइकिल पर बैठाकर ले गया और घर से थोड़ी ही दूरी पर स्थित एक बाथरूम में उसके साथ रेप किया। लड़की जब दर्द से चिल्लाने लगी तो आरोपी मौके से फरार हो गया।


बच्ची की चीख सुनकर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। खून से लथपथ बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।