ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक की चाकू गोदकर हत्या तो दूसरे की गोली मारकर ले ली जान

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में दो लोगों की हत्या से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। एक तरफ बेखौफ बदमाशों ने जहां युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी तो वहीं दूसरी तरफ एक शख्स की गोली मार

बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक की चाकू गोदकर हत्या तो दूसरे की गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में दो लोगों की हत्या से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। एक तरफ बेखौफ बदमाशों ने जहां युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी तो वहीं दूसरी तरफ एक शख्स की गोली मारकर जान ले ली। दोनों की घटनाओं में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।


पहली घटना सलहा पंचयात के सलहा गांव की है, जहां बदमाशों ने मो.जैनुल के 30 साल के बेटे मो. सलमान की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात खाना खाने के बाद सलमान टहलने के लिए खेतों की तरफ गया था। इसी दौरान बदमाशों ने चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


वहीं दूसरी घटना बिथान थाना क्षेत्र के सिहमा गांव की है, जहां अपराधियों ने मौलवी यादव के 28 वर्षीय बेटे रणवीर यादव की गोली मारकर जान ले ली। बताया जा रहा है कि रणवीर बुधवार की रात दुकान बंद कर घर जा ही रहा था कि बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ रणवीर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।