ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

बिहार में अपराधियों का तांडव ! बदमाशों ने दो लोगों को चाकू से गोदा, एक की मौत

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नही

बिहार में अपराधियों का तांडव ! बदमाशों ने दो लोगों को चाकू से गोदा, एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना इलाके में बुधवार रात को अपराधियों ने दो लोगों को चाकू से गोद दिया। इसमें से एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर से घायल है। 


यह वारदात पिपरा-सपहा बिरौल मुख्य पथ स्थित पिपरा चौक के पास रात करीब 10 बजे हुई। घटना की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। मगर लोगों में चर्चा है कि जिस जगह घटना हुई है वहां जुआ और शराब का अवैध अड्डा चलता है। किसी बात को आपस मे लेकर विवाद में यह वारदात हुई हो। वहीं, कुछ लोग लूटपाट के दौरान चाकूबाजी होने की आशंका जता रहे हैं। 


मृतक की पीपरा गांव के रामकिशुन मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र अमरजीत मुखिया के रूप में पहचान की गई है, जबकि जख्मी उसी गांव के सुलो मुखिया का पुत्र सज्जन मुखिया बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अमरजीत और सज्जन पीपरा पुल के निकट लिट्टी एवं चाउमीन की दुकान चलाते हैं। शाम में दुकान बंद करने के बाद दोनों प्रतिदिन शौच के लिए सपहा जाते थे। 


बुधवार रात भी दोनों उधर गए। देर रात सज्जन के कराहने की आवाज आसपास के लोगों ने सुनी। उसके बाद लोग वहां पहुंचे तो दोनों को जख्मी अवस्था में देख इलाज के लिए सिंघिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिंघिया थाने की पुलिस पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।