ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार : RJD नेता के मर्डर से हड़कंप, अपराधियों ने चाकू से गोदकर की हत्या

SAMASTIPUR : बिहार में पंचायत चुनाव चल रहे हैं. इसी बीच अपराधी भी बेलगाम हो गए हैं. ताजा मामला बिहर के समस्तीपुर से सामने आया है जहां अपराधियों ने राजद नेता और सरपंच पद की प्रत्याश

बिहार : RJD नेता के मर्डर से हड़कंप, अपराधियों ने चाकू से गोदकर की हत्या
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में पंचायत चुनाव चल रहे हैं. इसी बीच अपराधी भी बेलगाम हो गए हैं. ताजा मामला बिहर के समस्तीपुर से सामने आया है जहां अपराधियों ने राजद नेता और सरपंच पद की प्रत्याशी के पति की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. 


घटना खानपुर थाना क्षेत्र के रेबड़ा पंचायत की है. यहां सिंहियाही गांव निवासी राजद नेता और सरपंच पद से चुनाव लड़ रही प्रत्याशी हेमा देवी के पति श्रीकृष्ण राय (56) की हत्या अपराधियों ने चाकू से गोदकर कर दी. अपराधियों ने शव को पंचायत अंतर्गत पकहा चौर में धान के खेत में खून से लथपथ फ़ेंक दिया. 


मॉर्निंग वॉक के दौरान जब सुबह ग्रामीणों ने लाश देखी तो अफरा तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ पड़ी. घटना के विरोध में लोगों ने शव के साथ समस्तीपुर-गुदारघाट मुख्य सड़क को रेबड़ा चौक के पास जाम कर दिया. हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को काफी समझाया. उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

टैग्स