ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: पेड़ से लटका मिला मैट्रिक स्टूडेंट का बॉडी, परिजनों ने सड़क पर शव रख किया जाम

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर के मोहनपुर से पटोरी के रस्ते में पेड़ से लटका एक किशोर का लाश मिला. शुक्रवार को जब राहगीर इस रस्ते होकर जा रहे थे तभी उनकी नजर अचानक पेड़ से लटका युवक

बिहार: पेड़ से लटका मिला मैट्रिक स्टूडेंट का बॉडी, परिजनों ने सड़क पर शव रख किया जाम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर के मोहनपुर से पटोरी के रस्ते में पेड़ से लटका एक किशोर का लाश मिला. शुक्रवार को जब राहगीर इस रस्ते होकर जा रहे थे तभी उनकी नजर अचानक पेड़ से लटका युवक पर नजर पड़ा. जिसके बाद उनके शोर मचाने पर आसपास के हजरों लोगों की भीड़ जुट गई.


यह घटना समस्तीपुर के मोहनपुर ओपी क्षेत्र की जीएमआरडी कॉलेज मोहनपुर से पटोरी के रस्ते का है. बताया जा रहा है बघड़ा बरियारपुर गांव के रहने वाले एक युवक का शव पटोरी-मोहनपुर मार्ग के चौरी में पेड़ से लटका मिला है. जिसके बाद स्थानीय थाने को सूचना दी गई. पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले कि जांच पड़ताल कर रही है. परिजनों का कहना है कि युवक रात के 10 बजे तक घर पर था 10 बजे के बाद घर से गायब हो गया. जिसके बाद परिजन उसे खोजने लगे. सुबह परिजनों को खबर मिली जिसके बाद वहां परिजन पहुंचे. जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है.


बताया जा रहा है मृत युवक इसी साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था. मृतक छात्र समस्तीपुर जिला के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के बघड़ा बरियारपुर गांव के रहने वाले अशोक कुमार राय के 16 साल का बेटा आदित्य कुमार था. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर -बछवारा मार्ग के आह्लाद चौक के समीप सड़क जाम कर दी. लोगों ने प्रशासन मुर्दाबाद के नारा लगाया जा रहा है.