ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

बिहार : घर में घुसकर दिव्यांग लड़की से रेप, पीड़िता इशारे में बताई दरिंदगी की आपबीती

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले में एक ऐसी घटना हुई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. मूक बधिर लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. नहीं बोल पाने में सक्षम

बिहार : घर में घुसकर दिव्यांग लड़की से रेप, पीड़िता इशारे में बताई दरिंदगी की आपबीती
First Bihar
3 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले में एक ऐसी घटना हुई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. मूक बधिर लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. नहीं बोल पाने में सक्षम पीड़िता ने इशारे में अपने साथ हुई दरिंदगी के दर्द को बयां किया है. मामला सामने आने के बाद समस्तीपुर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है. आरोपी की तलाश जारी है.


मामला समस्तीपुर जिले के मगरदही मोहल्ला का है. यहां एक एक वार्ड में दिव्यांग लड़की के साथ दरिंदगी की घटना हुई है. दरअसल मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक ने घर में घुसकर मूक बधिर लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब किशोरी अपने घर में अकेली थी. किशोरी को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी युवक फरार हो गया.


इस मामले में पीड़िता की मां ने महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की है. जिसमें मोहल्ले के ही एक युवक को आरोपित किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पीड़िता की मां ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि मैं शनिवार को घर पर नहीं थी. इसी दौरान मोहल्ले के ही एक युवक ने घर में घुसकर मेरी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जब मैं बाहर से घर आई तो देखा कि मेरी बच्ची बेहोशी की हालत में पड़ी थी. उसे किसी तरह होश में लाया तो उसने इशारा से पूरी घटना की जानकारी दी. मेरी बच्ची मूक बधिर है.


महिला ने कहा कि घटना की पूरी जानकारी होने के बाद उन्होंने समस्तीपुर महिला थाना में लिखित आवेदन दिया. इस घटना के बाबत महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है. शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से दूर है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता