ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार: जनसाधारण एक्सप्रेस से घर जा रही थी नर्सिंग की छात्रा, बदमाशों ने चलती ट्रेन से नीचे फेंका

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक नर्सिग छात्रा को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा रेलवे फाटक संख्या 50 सी के पास

बिहार: जनसाधारण एक्सप्रेस से घर जा रही थी नर्सिंग की छात्रा, बदमाशों ने चलती ट्रेन से नीचे फेंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक नर्सिग छात्रा को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा रेलवे फाटक संख्या 50 सी के पास की है। गंभीर रूप से घायल छात्रा को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंची घटना की जानकारी ली।


पीड़िता की पहचान बेगूसराय के बरौनी हाजीपुर टोला निवासी राजेश कुमार सिंह की बेटी अंकिता साक्षी के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर स्थित एएनएम कॉलेज की छात्रा है। बताया जा रहा है कि अंकिता जनसाधारण एक्सप्रेस पर सवार होकर बरौनी स्थित अपने घर जाने के लिए निकली थी लेकिन बीच रास्ते में बदमाशों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ पोस्ट के पुलिस निरीक्षक एन के सिन्हा अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और रेलवे अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है। अंकिता को किसी ने ट्रेन से नीचे फेंक दिया या उसने खुद चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।