ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बिहार : दुकान से घर जा रही लड़की के साथ गैंगरेप, तीन मनचलों ने दिया घटना को अंजाम

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां सोमवार की रात तीन युवकों ने मिलकर एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. दुष्&z

बिहार : दुकान से घर जा रही लड़की के साथ गैंगरेप, तीन मनचलों ने दिया घटना को अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां सोमवार की रात तीन युवकों ने मिलकर एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. दुष्‍कर्म की घटना के बाद सभी युवक घटनास्थल से फरार हो गए. लड़की सिंघिया चौक पर एक कपड़े की दुकान में काम करती है. सोमवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद होने के बाद वह घर लौट रही थी. इसी बीच रास्ते में उसके साथ यह घटना हो गई.


घटना के संबंध में बताया जाता है कि किशोरी सोमवार की संध्या बाजार से घर लौट रही थी. सिंघियाघाट स्टेशन के समीप सुनसान जगह पर पहले से गांव के ही तीन युवक घात लगाए थे. लड़कों ने उसे देखते ही खींचकर झाड़ी में ले गए. इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद सभी युवक लड़की को छोड़कर फरार हो गए. लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इस दौरान लड़की बेहोश भी हो गई. 


लड़की की बात सुनने के बाद परिजन उसे विभूतिपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया. इस दौरान पीटाई के क्रम में कुछ लोगों ने उसे भगा दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता सदर अस्पताल पहुंचीं और लड़की का बयान लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

टैग्स