ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार: दूध पहुंचाकर घर लौट रहा था मुखिया का भतीजा, बीच रास्ते में बदमाशों ने बरसा दीं कई गोलियां

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक मुखिया के भतीजे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघी आधारपुर चौक की है। मुखिय

बिहार: दूध पहुंचाकर घर लौट रहा था मुखिया का भतीजा, बीच रास्ते में बदमाशों ने बरसा दीं कई गोलियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक मुखिया के भतीजे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघी आधारपुर चौक की है। मुखिया का भतीजा दूध पहुंचाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में मुखिया के भतीजे को कई गोलियां लगी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि बाघी पंचायत के मुखिया मुखिलाल सिंह का भतीजा जितेंद्र कुमार उर्फ मंगल मंगलवार की देर शाम किसी के घर दूध पहुंचाकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाघी आधारपुर चौक के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस घटना में जितेन्द्र को कई गोलियां लगी हैं। खून से लथपथ जितेन्द्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है।


गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। हमला किस वजह से हुआ है इसका खुलासा न तो परिजन और न ही पुलिस ही कर पा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश बाइक से फरार हो गए। फिलहाल मुखिया के भतीजे जितेन्द्र की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया है कि बदमाश तीन की संख्या में थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता