ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

Bihar Crime News: पुलिस लाइन के वॉशरूम में फंदे से लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव, पिछले कुछ दिनों से थी परेशान

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां पुलिस लाइन के वॉशरूम में एक महिला कांस्टेबल का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। महिला सिपाही का शव मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप

Bihar Crime News: पुलिस लाइन के वॉशरूम में फंदे से लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव, पिछले कुछ दिनों से थी परेशान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां पुलिस लाइन के वॉशरूम में एक महिला कांस्टेबल का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। महिला सिपाही का शव मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। महिला सिपाही पिछले कुछ दिनों से परेशान थी और हताशा में आकर आखिरकार उसने अपनी जान दे दी।


मृतक महिला सिपाही की पहचान मधेपुरा निवासी वंदना कुमारी के रूप में हुई है जो एससी/एसटी थाना में तैनात थी। बताया जा रहा है कि वंदना अन्य महिला सिपाहियों के साथ दूधपुरा स्थित पुलिस लाइन में रहती थी। सुबह वह स्नान करने के लिए वॉशरूम में गई थी और इसी दौरान उसने अपने दुपट्टा से फांसी का फंदा तैयार किया और उससे लटक कर अपनी जान दे दी।


पुलिस लाइन के वॉशरूम से महिला सिपाही का शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मुफस्स्लि थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। महिला सिपाही ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, पुलिस चह पता लगाने की कोशिश कर रही है।


मौके पर पहुचे एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। महिला सिपाही के साथ रहने वाली महिला जवानों ने बताया है कि वंदना पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान थी। उसे क्या परेशानी थी किसी को इसके बारे में जानकारी नहीं है।