ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: बाजार से घर लौट रहा था बैंक एजेंट, बीच रास्ते में बदमाशों ने ले ली जान

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेखौफ बदमाशों ने बैंक के एक एजेंट की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया गांव

बिहार: बाजार से घर लौट रहा था बैंक एजेंट, बीच रास्ते में बदमाशों ने ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेखौफ बदमाशों ने बैंक के एक एजेंट की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया गांव की है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक शख्स की पहचान आलमपुर कोदरिया गांव निवासी 45 वर्षीय रमेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश विभिन्न बैंकों के लिए एजेंट के तौर पर काम करता था। इसके साथ ही वह खेतीबारी का भी काम किया करता था। मंगलवार की देर रात रमेश बाजार से घर लौट रहा था, इसी दौरान बीच रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। जिलके बाद परिवार के लोग रमेश की तलाश में घर से निकले।


इसी दौरान रमेश को बेहोशी के हालत में सड़क किनारे पाया गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल यह पता नही चल सका है कि अपराधियों ने रमेश की हत्या क्यों की। इस घटना के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।