ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: बदमाशों ने युवकी की हत्या कर शव को जमीन में दफनाया, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपराधियों ने पहले तो युवक की बेरहमी से पिटाई की और बाद में उसकी हत्या कर शव को सुनसान जगह पर दफना दिया। मंगलवार

बिहार: बदमाशों ने युवकी की हत्या कर शव को जमीन में दफनाया, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपराधियों ने पहले तो युवक की बेरहमी से पिटाई की और बाद में उसकी हत्या कर शव को सुनसान जगह पर दफना दिया। मंगलवार के युवक का शव खेत से मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन खोदकर युवक का शव निकाला। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह लोग खेतों की तरफ गए थे। इसी दौरान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी दुर्गास्थान ढाला के पास बूढ़ी गंडक नदी किनारे गेहूं के खेत में युवक का शव देखा। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक के शरीर पर कमर के नीचे कपड़े नहीं थे। शव से कुछ ही दूरी पर युवक का जिंस और अंडरवियर मिला है। वहीं मौके से कई टुकड़े में टूटा हुआ एक बेल्ट भी बरामद किया गया है।


आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवक क हत्या की गई है। शव को छिपाने के लिए बदमाशों ने उसे जमीन के अंदर दफना दिया गया था हालांकि युवक का सिर मिट्टी से बाहर निकला हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी है। पुलिस ने भी हत्या के पीछे अवैध संबंध को कारण बताया है।