ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बाप घर पर आराम फरमाता और बेटा कर रहा था उसके बदले ड्यूटी, सोशल मीडिया पर वर्दी वाला फोटो डालते ही खुल गया राज

SAMASTIPUR: बाप घर में आराम फरमा रहा था और उनकी वर्दी पहनकर बेटा उसके बदले ड्यूटी कर रहा था। बिहार के समस्तीपुर में यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आश्चर्य की बात यह है कि पु

बाप घर पर आराम फरमाता और बेटा कर रहा था उसके बदले ड्यूटी, सोशल मीडिया पर वर्दी वाला फोटो डालते ही खुल गया राज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: बाप घर में आराम फरमा रहा था और उनकी वर्दी पहनकर बेटा उसके बदले ड्यूटी कर रहा था। बिहार के समस्तीपुर में यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आश्चर्य की बात यह है कि पुलिस के पदाधिकारियों और अधिकारियों को इस बात की जानकारी तक नहीं हुई। युवक वर्दी पहनकर थाने में मौजूद रहता था लेकिन पुलिस कर्मियों को भी इसकी भनक नहीं लगी। लेकिन युवक की एक कमजोरी थी कि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता था। आए दिन फोटोग्राफ्स और वीडियो वो सोशल मीडिया पर अपलोड किया करता था। लेकिन इस बार फोटो डालना उसे भारी पड़ गया। उसकी सच्चाई सबके सामने आ गयी।  


करीब सालभर से तो वो किसी की नजर में नहीं आया लेकिन इस बार पुलिस की वर्दी में फोटो फुसबुक पर डालते ही इस ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट हुआ। युवक हर दिन अपना वाट्सएप और फेसबुक स्टेटस भी बदलता था। इस बार भी उसने वर्दी वाली फोटो लगा दी। जिसके बाद सोशल मीडिया फ्रेंड के बीच इस बात की चर्चा होने लगी की संजीत को पुलिस की नौकरी कब लगी? लोगों को कुछ दाल में काला नजर आया। इनमें से किसी को इस बात का पता लग गया कि संजीत को पुलिस में नौकरी नहीं लगी है बल्कि अपने पिता के बदले उनकी वर्दी पहनकर वह ड्यूटी करता है। फिर क्या था किसी ने इसकी सूचना दलसिंहसराय डीएसपी को दे दी। मामला सामने आने के बाद डीएसपी ने इसकी जांच के आदेश दिये। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 


मामला मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के चौकीदार जीवछ पासवान से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार जीवछ पासवान के बदले उनका बेटा संजीत पासवान पिता की वर्दी पहनकर करीब एक साल से ड्यूटी कर रहा था। जबकि पिता जीवछ पासवान घर पर आराम फरमाते थे। संजीत पुलिस की वर्दी में अपने पिता के काम को बखुबी निभा रहा था लेकिन ना तो किसी पुलिस वाले को इस बात का पता चला और ना ही पदाधिकारियों को ही इसकी भनक लगी। संजीत की हिम्मत देखिये वह वर्दी पहनकर अधिकारियों के बीच ही रहता था। कही छापेमारी करनी हो तो संजीत पुलिस कर्मियों के साथ जाता था। 


कोई गोपनीय लेटर कही पहुंचाना हो तो वहीं जाता था। किसी को उस पर शक नहीं होता था। कुछ लोगों का कहना है कि संजीत पुलिस कर्मियों के बीच बिचौलिये की भूमिका निभाता था। इसी के माध्यम से पुलिस पदाधिकारी अपनी जेब गर्म करते थे। फिलहाल यह जांच का विषय है। दलसिंहसराय डीएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिये है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस मामले का खुलासा कर पाती है।