ब्रेकिंग
बिहार की राजनीति में दो भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव कुमार✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...✦बिहार की राजनीति में दो भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव कुमार✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦DCLR का बड़ा खेल ! गलत आदेश पारित करने के एवज में 1.25 Cr की जमीन 25 लाख में दूसरी पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली, डीड में अपना गलत नाम लिखवाया, खुली पोल तो...

बिहार में गाड़ी पर विधानसभा का पास लगाकर घूम रहे अपराधी, VIP कार में दबोचा गया होटल व्यवसायी को गोली मारने वाला अपराधी

MUZAFFARPUR : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर में एक खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नवादा चौक के पास होटल व्यवस्यायी

बिहार में गाड़ी पर विधानसभा का पास लगाकर घूम रहे अपराधी, VIP कार में दबोचा गया होटल व्यवसायी को गोली मारने वाला अपराधी
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR :  समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर में एक खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नवादा चौक के पास होटल व्यवस्यायी को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने एक वीआईपी नंबर प्लेट लगे कार से गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर बिहार विधानसभा का पास लगा हुआ है. 


समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर की पुलिस ने आरोपी को गायघाट थानाक्षेत्र के मैठी टाॅल प्लाजा पर ब्लैक कलर की जाइलो कार से अरेस्ट किया है, जिसके ऊपर बिहार विधानसभा का पास लगा हुआ है. आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस के सामने और भी कई सवाल खड़े हो गए हैं, जिसकी गुत्थी को पुलिस सुलझाने में लगी है. 


हम आपको बता दें कि बीते दिन सोमवार को समस्तीपुर जिले के नवादा चौक के पास बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम होटल व्यवसायी को गोली मार दी थी. फिर घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार सभी अपराधी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए थे. बाइक सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था. हालांकि इस हमले में होटल व्यवसायी का जान बच गई. फिलहाल वह जख्मी हालत में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती है. 


पुलिस जांच के आधार पर दलसिंहसराय थाने के प्रशिक्षु एएसपी और थानाध्यक्ष हिमाशु शेखर ने विधानसभा का गेट पास वाली स्टीकर लगी काले रंग की जाइलो कार से आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका नम्बर BR 31X  0001 है. यह नंबर किसी राकेश कुमार के नाम पर इशू है, जिसने 4 साल पहले अगस्त 2016 में इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराया था.


पुलिस के मुताबिक इस जाइलो कार से लोडेड पिस्टल और लोडेड राइफल बरामद किये गए हैं. प्रशिक्षु एएसपी ने बताया कि होटल व्यवस्यायी को गोली मारने मामले में इस अभियुक्त की पुलिस को तलाश थी. गिरफ्तार अभियुक्त पर समस्तीपुर जिले में कई आपराधिक मामले हैं. पुलिस कार समेत अभियुक्त को दलसिंहसराय थाने ले गई है. उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता