ब्रेकिंग
बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से हिली धरती, पटना-दरभंगा समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन✦बिहार में फिलहाल नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा हाल✦बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत; 4 की हालत गंभीर✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद्द रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश✦बिहार में सुबह-सुबह भूकंप के झटके से हिली धरती, पटना-दरभंगा समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन✦बिहार में फिलहाल नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड! चक्रवात ने बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा हाल✦बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत; 4 की हालत गंभीर✦यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद्द रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

तीन धुर जमीन के विवाद में महिला की हत्या, गला दबाने के बाद सिर पर चाकू से किया वार

Bihar Crime News: समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में तीन धुर जमीन के विवाद को लेकर 33 वर्षीय महिला मीना देवी की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोसी पर गला दबाकर और चाकू से वार कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर गांव में महज तीन धुर जमीन के विवाद को लेकर 33 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।



मृतका की पहचान मीना देवी (33) के रूप में हुई है। आरोप है कि पड़ोसी ने महिला का गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके सिर पर चाकू से भी वार किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



मृतका के पति अजीत पोद्दार ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 10-12 वर्षों से दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार के भरण-पोषण के लिए पैसे भेजते हैं और समय-समय पर गांव आते रहते हैं। करीब 10 दिन पहले ही वह दिल्ली से गांव लौटे थे।



सोमवार रात परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ खाना खाया और सोने चले गए। रात करीब 1 बजे अजीत की नींद खुली और वह कमरे से बाहर निकले। बाहर निकलने पर उन्होंने अपनी पत्नी मीना देवी को घर की सीढ़ी पर मृत अवस्था में पड़ा देखा। महिला के गले पर दबाने के निशान और सिर पर चाकू से वार के निशान मिले। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।



बताया जा रहा है कि करीब दो लाख रुपये मूल्य की तीन धुर जमीन को लेकर मृतका के परिवार का पड़ोसी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी जमीन विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। मृतका के पति ने पड़ोसी पर ही हत्या का आरोप लगाया है।



खानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता