ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सलमान खान और पप्पू यादव के बाद अब अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, बाल संत के साथ 24 घंटे रहेंगे गनर

DESK: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान और सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की

सलमान खान और पप्पू यादव के बाद अब अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, बाल संत के साथ 24 घंटे रहेंगे गनर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान और सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी। अब बाल संत और रील बनाने वाले बाबा के नाम से मशहूर 10 साल के बालक अभिनव अरोड़ा को जान से मारने की धमकी दी है। अभिनव अरोड़ा के परिजनों का दावा है कि जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद अब अभिनव के साथ 24 घंटे गनर साथ रहेंगे। 


अभिनव की मां ज्योति अरोड़ा ने बताया कि एक अज्ञात नंबर से कॉल रात में आया था लेकिन उसे वो रिसिव नहीं कर पाई। अगले दिन 4 बजे शाम में उसी नंबर से धमकीभरा मैसेज आया। उस मैसेज में बेटे अभिनव को जान से मारने की धमकी दी गयी जबकि उनके बेटे ने तो ऐसा कुछ भी नहीं किया कि जान से मारने की धमकी मिले। अभिनव ने भक्ति के अलावा कुछ नहीं किया है। अभिनव के अधिवक्ता किसलय पांडेय ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर किसी ने धमकी दी है। थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। अभिनव के साथ 24 घंटे गनर रहेंगे। जो उनकी सुरक्षा करेंगे। 


बता दें कि अभिनव आध्यात्मिक कंटेंट बनाते हैं। तीन साल की उम्र से उनकी आध्यात्मिक यात्रा शुरू हुई थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत के सबसे युवा आध्यात्मिक वक्ता के रूप में अभिनव को सम्मानित किया था। पिछले कुछ दिन पहले स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा अभिनव को डांटे जाने का वीडियो भी सामने आया था। तब इसे लेकर अभिनव ने कहा था कि बड़ों की डांट आशीर्वाद के बराबर होता है। अभिनव ने 10 साल की उम्र में ही आध्यात्मिक प्रभावक के तौर पर अपनी पहचान बनाई। सोशल मीडिया पर उनके 9.5 लाख फॉलोअर्स हैं। अभिनव धार्मिक कंटेंट पोस्ट करते हैं।