ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

सैलरी मांगने पर मालिक ने दी सजा, अपने पालतू कुत्ते से ड्राइवर को कटवाया

DESK: सैलरी मांगने पर एक मालिक ने अपने ड्राइवर को ऐसी सजा दी जिसे जानकर रुह कांप जाएगी। मालिक की इस करतूत से लोग भी हैरान हैं। दरअसल ड्राइवर ने किसी कारण नौकरी छोड़ दी थी वह अ

सैलरी मांगने पर मालिक ने दी सजा, अपने पालतू कुत्ते से ड्राइवर को कटवाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: सैलरी मांगने पर एक मालिक ने अपने ड्राइवर को ऐसी सजा दी जिसे जानकर रुह कांप जाएगी। मालिक की इस करतूत से लोग भी हैरान हैं। दरअसल ड्राइवर ने किसी कारण नौकरी छोड़ दी थी वह अपने बकाये सैलरी को मांगने मालिक के घर पहुंचा और कहने लगा कि साहब बकाया सैलरी दे देते तो होली में बच्चों को कपड़े दिलाता। 


इतना सुनते ही मालिक गुस्से से लाल हो गया और अपने पालतू कुत्ते को जंजीर से खोल दिया। जंजीर खोलते ही कुत्ते ने ड्राइवर पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने ड्राइवर को नोंच-नोचकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसके बाद वो किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा और क्लिनिक में अपना इलाज कराया। जिसके बाद इस घटना की जानकारी उसने परिजनों को दी। 


परिजन भी मालिक की इस हरकत से हैरान थे। फिर ड्राइवर अजय ने अपने मालिक अविनाश के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है। जहां पटोरागांज निवासी पेशे से ड्राइवर अजय अविनाश मिश्रा की गाड़ी चलाता था। 


किसी कारणवश उसने कुछ दिन पहले ही नौकरी छोड़ी थी। होली के वक्त वह अपना बकाया 9 हजार रुपये लेने पहुंचा था। लेकिन सैलरी की मांग करने पर मालिक आगबबूला हो गया। घर के पालतू कुत्ते से वो ड्राइवर को कटवाने लगा। कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया जिससे अजय बुरी तरह घायल हो गया। 


मालिक की इस करतूत से नाराज ड्राइवर ने थाने में केस दर्ज कर दिया अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वही एक मालिक का अपने स्टाफ के साथ इस तरह के व्यवहार से लोग भी हैरान हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीड़ित ड्राइवर के परिजनों ने भी रोष व्याप्त है।