ब्रेकिंग
सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार

शहीद अमिता बच्चन की पत्नी को सौंपा गया 25 लाख का चेक, वाहन चेकिंग के दौरान अपराधियों ने की थी हत्या

VAISHALI: वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान वैशाली जिला बल के सिपाही अमिता बच्चन अपराधियों से लोहा लेने के दौरान शहीद हो गये थे। इस घटना के बाद शहीद की पत्नी

शहीद अमिता बच्चन की पत्नी को सौंपा गया 25 लाख का चेक, वाहन चेकिंग के दौरान अपराधियों ने की थी हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान वैशाली जिला बल के सिपाही अमिता बच्चन अपराधियों से लोहा लेने के दौरान शहीद हो गये थे। इस घटना के बाद शहीद की पत्नी कोमल कुमारी को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में पुलिस महानिरीक्षक, तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर के अनुशंसा पर 25 लाख का चेक निर्गत किया गया। इसे विशेष दूत के द्वारा शहीद अमिता बच्चन के घर पर भेजा गया है। 


बता दें कि अपराधियों ने सिपाही अमिता बच्चन को वैशाली में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर पुलिस कर्मियों में काफी रोष था। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए तुरंत अपराधियों को अरेस्ट कर लिया। जिसके बाद थाने ले जाने के दौरान दोनों अपराधियों ने गाड़ी से छलांग लगा दी और भागने की कोशिश करने लगे इसी दौरान पुलिस मुठभेड़ में दोनों अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया गया।


वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पीछा करने के क्रम में दो अपराधियों ने वैशाली जिला बल के सिपाही / 979 अमिता बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिपाही अमिता बच्चन अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करते शहीद हो गए। हत्या में शामिल दोनों अपराधियों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया। पूछताछ के लिए जब दोनों अपराधियों को हाजीपुर ले जाया जा रहा था तभी गोसवर के पास पुलिस की गाड़ी में साथ बैठे पुलिसकर्मियों का रायफल छिनकर और धक्का देकर दोनों अपराधी गाड़ी से कूद कर भागने लगे। तभी पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए पीछा किया। 


जब दोनों भागने लगे तब पुलिस ने अपराधियों पर गोली चला दी जिसमें दोनों अपराधी घायल हो गये। घायल दोनों अपराधियों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों अपराधियों को मृत घोषित कर दिया। मृत अपराधियों की पहचान जहानाबाद के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र निवासी उपेंद्र यादव के बेटे बिट्टू कुमार और गया के बुनियादगंज स्थित मानपुर थाना क्षेत्र निवासी अनिल कुमार के बेटे सत्यप्रकाश के रूप में हुई है। घटना से जुड़े  गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इधर शहीद अमिता बच्चन की पत्नी को सरकार की ओर से 25 लाख रुपये का चेक सौंपा गया है। 


टैग्स