ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

साहेबपुर कमाल थाने का थानेदार और चौकीदार सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने पर बेगूसराय SP ने की कार्रवाई

BEGUSARAI: बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने काम में लापरवाही बरतने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने साहेबपुर कमाल थाने के थानेदार दिनेश कुमार और चौकीदार मनोज तांती को सस्पेंड

साहेबपुर कमाल थाने का थानेदार और चौकीदार सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने पर बेगूसराय SP ने की कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने काम में लापरवाही बरतने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने साहेबपुर कमाल थाने के थानेदार दिनेश कुमार और चौकीदार मनोज तांती को सस्पेंड किया है। बता दें कि होली के दिन दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म मामले में यह कार्रवाई की गयी है। 


बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने मामले की जांच की जिसमें पीड़िता के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि घटना के आरोपी का घटनास्थल के पास दुकान था जहां गांजा बेचा जाता था। जहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता था। जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा था। 


जांच के क्रम में यह पाया गया कि इलाके में चल रहे गांजा के कारोबार की जानकारी चौकीदार मनोज तांती ने संबंधित थाने के थानाध्यक्ष को नहीं दी थी। वही साहेबपुर कमाल के थानाध्यक्ष ने भी कार्य में लापरवाही बरती। इसी लापरवाही को लेकर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार और चौकीदार मनोज तांती को एसपी ने निलंबित किया है।  

साहेबपुर कमाल थाने का थानेदार और चौकीदार सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने पर बेगूसराय SP ने की कार्रवाई


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता