ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार में सनकी युवक की करतूत, धारदार हथियार से हमला कर कई को किया घायल, दहशत में लोग

SAHARSA: सहरसा में एक सनकी युवक ने धारदार हथियार से वार कर कई लोगों को घायल कर दिया। शनिवार की सुबह आरोपी युवक धारदार हथियार लेकर घर से निकला और रास्ते में जो भी मिला उसपर हमला बोल

बिहार में सनकी युवक की करतूत, धारदार हथियार से हमला कर कई को किया घायल, दहशत में लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में एक सनकी युवक ने धारदार हथियार से वार कर कई लोगों को घायल कर दिया। शनिवार की सुबह आरोपी युवक धारदार हथियार लेकर घर से निकला और रास्ते में जो भी मिला उसपर हमला बोल दिया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हदशत फैल गई और लोग अपने अपने घरों में दुबक गए हालांकि बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा, जिसके बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। घटना जहां सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के शर्मा चौक के पास की है।


बताया जा रहा है कि माखन टोला का रहने वाला सुभाष कुमार आज सुबह हाथ में धारदार दबिया लेकर आया और लोगों पर हमला करना शुरू दिया। जिसके बाद शर्मा चौक के आसपास के मुहल्लों में अफरा-तफरी मच गई। जानलेवा हमले में रिटायर्ड शिक्षक जगदीश पंडित और जयचंद शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जगदीश पंडित की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया है वहीं जख्मी जयचंद शर्मा का ईलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।


उधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। सरफिरे युवक की गिरफ्तारी के बाद तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली लेकिन युवक की गिरफ्तारी से पहले करीब एक घंटे तक शर्मा चौक से ब्लॉक चौक तक काफी दहशत का माहौल बना रहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता