ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

विश्वकर्मा पूजा पर आयोजित जागरण में जमकर चली लाठियां, कार्यक्रम के दौरान कई लोग हुए घायल

SAHARSA: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर माता का जागरण के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। कार्यक्रम में दौरान मची अफरा-तफरी में कई लोग घायल हो गये। ग्रामीणों ने जब सलखुआ थानाध्यक्ष को घटना की

विश्वकर्मा पूजा पर आयोजित जागरण में जमकर चली लाठियां, कार्यक्रम के दौरान कई लोग हुए घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर माता का जागरण के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। कार्यक्रम में दौरान मची अफरा-तफरी में कई लोग घायल हो गये। ग्रामीणों ने जब सलखुआ थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने इसे हल्के में लेते हुए कहा कि हमें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है कि जागरण का आयोजन किया गया और लाठियां चलायी गयी।


बिहार के सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत उटेशरा पंचायत के कोशी बांध बहुरवा में विश्वकर्मा पूजा को लेकर विश्वकर्मा सेवा समिति बहुरवा के ने बीते शनिवार की देर रात माता का जागरण कार्यक्रम का आयोजित किया। जिसमें कोलकता से टीम को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिला और पुरुष शामिल हुए जो जागरण देखने के लिए आए हुए थे। जागरण टीम के द्वारा झांकी प्रस्तुत की जा रही थी उसी दौरान अचानक बिजली के आने-जाने से परेशान लोगों हो हल्ला करना शुरू किया। 


तब विश्वकर्मा सेवा समिति के लोगों ने दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाने लगे। जिससे कई लोग घायल हो गए। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों पर लाठियां बरसाई गयी। वहीं ग्रामीणों ने सलखुआ थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार को इस घटना की सूचना को लेकर फोन किया गया लेकिन वे फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझे। 


वहीं इस बाबत जब सलखुआ थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार से बात की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि हमको ऐसी कोई सूचना नहीं है जो मैया जगरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ था और वहाँ लाठियां चली है। उन्होंने ये भी कहा कि अभी तक न तो कमिटी के सदस्यों द्वारा कोई आवेदन प्राप्त हुआ है और न ही स्थानीय लोगों के द्वारा आवेदन मिला है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता