ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

शराब तस्करी में गैस सिलेंडर का करते थे इस्तेमाल, खाली सिलेंडर लदे ट्रक को बनाते थे निशाना, पुलिस के हत्थे चढ़ गए सातों लुटेरे

SAHARSA:- बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है मानों पुलिस के प्रति खौफ खत्म हो गया हो। ताजा मामला सहरसा

शराब तस्करी में गैस सिलेंडर का करते थे इस्तेमाल, खाली सिलेंडर लदे ट्रक को बनाते थे निशाना, पुलिस के हत्थे चढ़ गए सातों लुटेरे
Santosh Singh
3 मिनट


SAHARSA:- बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है मानों पुलिस के प्रति खौफ खत्म हो गया हो। ताजा मामला सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां शराब कारोबारियों ने तस्करी का नया तरीका इजाद किया लेकिन आखिरकार वे पुलिस की हत्थे चढ़ ही गए। शराब कारोबारियों ने गैस सिलेंडर को शराब तस्करी का माध्यम बना डाला। 


क्या है पूरा मामला?

सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र के बैजनाथ के पास अपराधियों ने पिस्टल की नोंक पर एक ट्रक को लूट लिया। जिसके बाद आंखों पर पट्टी बांधकर ट्रक के ड्राइवर को बंधक बना लिया। ट्रक सवार 7 लुटेरों ने इस घटना को अंजाम देते हुए ट्रक पर लदे 160 सिलेंडर को दूसरे स्थान पर उतार दिया और ट्रक को वापस ड्राइवर के हवाले किया। ट्रक से सिलेंडर उतारने के बाद अपराधियों ने बंधक बने ट्रक ड्राइवर को रिहा कर दिया। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने इसकी शिकायत सौर बाजार थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई  करते हुए 7 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लूटे गए 160 गैस सिलेंडर को भी बरामद कर लिया।


लुटेरे आखिर सिलेंडर का क्या करते थे? 

गिरफ्त में आए लुटेरों ने पुलिस को जो कुछ बताया उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सातों अपराधी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। ये लुटेरे खाली सिलेंडर से लदे ट्रक को निशाना बनाते थे। ट्रक पर लदे सिलेंडर लदे को लूटकर ट्रक को वापस कर दिया करते थे और ट्रक ड्राइवर को भी रिहा कर देते थे। ये शातिर अपराधी सिलेंडर के पेंदी को काटकर उसमें शराब भरते थे और वेल्डिंग कर उसे एक जगह से दूसरी जगह आसानी से पहुंचाने का काम करते थे। रसोई गैस सिलेंडर होने के कारण इन पर किसी को कोई शक नहीं होता था। ट्रक ड्राइवर की कम्पलेन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर इस मामले का खुलासा किया। फिलहाल 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
n

रिपोर्टर

neeraj kumar

FirstBihar संवाददाता