ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लॉकडाउन में बेखौफ अपराधियों ने शख्स को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

SAHARSA :लॉकडाउन के दौरान भी अपराधी जिले में पुलिस व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिला के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदल

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAHARSA :लॉकडाउन के दौरान भी अपराधी जिले में पुलिस व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिला के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदलाली के पास की है.

 जहां अपराधियों ने  एक शख्स को गोली मार दी. जिसमें शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया.  घायल शख्स को  इलाज के लिए  सहरसा स्थित निजी नर्सिंग होम ले गया जहां उनका इलाज जारी है. वहीं शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

घायल की पहचान बरहशेर के रहने वाले राजू ठाकूर के रुप में की गई है.  घटना उस वक्त घटी जब शख्स अपने गांव बरहशेर से सहरसा जा रहा था. जानकारी के मुताबिक बरहशेर निवासी अरुण ठाकुर का पुत्र राजू ठाकुर सहरसा स्थित शिवपुरी में रहता था. बुधवार को राजू अपने गांव बरहशेर गया और गुरुवार को गांव से सहरसा वापस आने के क्रम में नंदलाली गांव में एक मित्र के यहां गया तथा कुछ घंटों के बाद सहरसा के लिए रवाना हुआ. इसी दौरान नंदलाली-जरसैन के बीच अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है.