ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सहरसा में रोडरेज की घटना, हथियारबंद अपराधियों ने ओवरटेक कर बाइक सवार को मारी गोली

SAHARSA: सहरसा में रोडरेज का मामला सामने आया है जहां अज्ञात अपराधियों ने ओवरटेक कर बाइस सवार को गोली मार दी है। गोली लगने के बाद युवक मौके पर गिर गया जिसके बाद स्थानीय लोगों न

सहरसा में रोडरेज की घटना, हथियारबंद अपराधियों ने ओवरटेक कर बाइक सवार को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में रोडरेज का मामला सामने आया है जहां अज्ञात अपराधियों ने ओवरटेक कर बाइस सवार को गोली मार दी है। गोली लगने के बाद युवक मौके पर गिर गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के हटियागाछी के पास की है जहां बाइक सवार युवक को सरेआम अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर गोली मार दी। घायल युवक की पहचान शिवम के रूप में हुई है जो सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला का रहने वाला है। घायल युवक ने बताया कि वो घर के लिए दूध लेने निकला था तभी इसी दौरान कुछ बाइक सवार बदमाश उसे ओवरटेक करने लगे। 


युवक जब तक संभल पाता बदमाश गोली चला चुके थे लेकिन राहत की बात यह रही कि गोली युवक के कंधे के पास से होकर निकल गयी और युवक की जान बच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। युवक को गोली क्यों और किसने मारी इसका पता पुलिस लगा रही है।