ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मधुबनी के युवक की सहरसा में हत्या, दोस्त की बारात में गढ़िया गांव आया था, घटनास्थल से पिस्टल बरामद

SAHARSA: दोस्त की शादी में बाराती बनकर आए मधुबनी के युवक की सहरसा में निर्मम हत्या कर दी गयी। घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल बरामद किया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की ज

मधुबनी के युवक की सहरसा में हत्या, दोस्त की बारात में गढ़िया गांव आया था, घटनास्थल से पिस्टल बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: दोस्त की शादी में बाराती बनकर आए मधुबनी के युवक की सहरसा में निर्मम हत्या कर दी गयी। घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल बरामद किया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


बताया जाता है कि सहरसा के डरहार ओपी क्षेत्र के गढिया गांव में मधुबनी से बारात आई थी। बारातियों में 22 साल का युवक भी शामिल हुआ था। वो अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए मधुबनी से सहरसा आया था जहां अज्ञात अपराधियों ने निर्मम तरीके से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद ईलाके में सनसनी फैल गई। 


मृतक की पहचान मुकेश साह के रूप में की गई है। जो मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के पलवलपुर गांव का रहने वाला था। मृतक युवक अपने दोस्त की शादी में डरहार ओपी क्षेत्र के गढ़िया गांव आया हुआ था। जिसके बाद गला कटा हुआ शव गढ़िया बख्तर बाबा स्थान के समीप लावारिस हालत में पाया गया। जिसके बाद ईलाके में सनसनी फैल गई। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के पास से एक देसी पिस्टल बरामद किया। वहीं शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की तो पता चला युवक मधुबनी जिले का रहने वाला है। फिर पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना के सम्बन्ध में मृतक के पिता का कहना है कि उसका बेटा अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए बारातियों के साथ सहरसा गया हुआ था। पिता ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। 


युवक की हत्या किसने और क्यों की यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव की कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। इधर, घटना के बाद से मृतक युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता