ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

सहरसा: कॉलेज परिसर में कुख्यात का मर्डर, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पूरा कैंपस

SAHARSA : सहरसा का आरएम कॉलेज परिसर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. कॉलेज परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो गुटों के बीच कैंपस में ही भिड़ंत हो गई, जिसमें एक कुख्यात अपराधी मिक्की चौबे को अपर

सहरसा: कॉलेज परिसर में कुख्यात का मर्डर, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पूरा कैंपस
Anamika
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा का आरएम कॉलेज परिसर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. कॉलेज परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो गुटों के बीच कैंपस में ही भिड़ंत हो गई, जिसमें एक कुख्यात अपराधी मिक्की चौबे को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया. दिनदहाड़े कॉलेज कैंपस में बड़ी वारदात से  स्टूडेंट और कॉलेज कर्मी स्तब्ध रह गए.

गोली मारने से पहले अपराधियों ने मिक्की चौबे की पिटाई की, चाकू मारा और फिर गोली मार दी. हत्या करने के बाद सभी अपराधी बाइक पर सवार होकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए. तिवारी टोला निवासी मिक्की चौबे पर सदर थाना में कई मामले दर्ज हैं. 

बताया जा रहा है कि एक दर्जन की संख्या में कॉलेज कैंपस में आए अपराधियों ने मिक्की की पहले पिटाई की और फिर मर्डर कर दिया. मिक्की की हत्या की खबर मिलते ही परिजन और तिवारी टोला के लोग आक्रोशित हो गए और शव को सदर थाना गेट पर रखकर जमकर बवाल काटा. आक्रोशित लोग हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. पुलिस ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.