ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सहरसा में कोचिंग संस्थान के मालिक से मांगी 5 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर किया जमकर तोड़फोड़

SAHARSA: सहरसा में आसामाजिक तत्वों ने एक कोचिंग संस्थान के प्रबंधक के ऊपर हमला बोल दिया। कोचिंग के मेन गेट पर लाठी डंडे से तोड़फोड़ की। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के वार्ड सं

सहरसा में कोचिंग संस्थान के मालिक से मांगी 5 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर किया जमकर तोड़फोड़
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में आसामाजिक तत्वों ने एक कोचिंग संस्थान के प्रबंधक के ऊपर हमला बोल दिया। कोचिंग के मेन गेट पर लाठी डंडे से तोड़फोड़ की। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 में असामाजिक तत्वों ने एक कोचिंग संस्थान में पहुंचकर प्रबंधक के ऊपर हमला कर दिया। इसके साथ ही स्कूल के मुख्य गेट पर कुर्सी को लाठी डंडे से तोड़ दिया। 


घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें हाथ में बांस और पिस्टल लिए कई बदमाश दिख रहे है। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने कोचिंग संस्थान के प्रबंधक चंदन कुमार से 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। कई बार बदमाशों ने मोबाइल के माध्यम से स्कूल प्रबंधक को धमकी भी दिया था। हालांकि जब संचालक ने रंगदारी के रुपए नहीं दिया तो बदमाशों ने हमला कर दिया। 


घटना के समय कोचिंग प्रबंधक चंदन कुमार मुख्य दरवाजे पर कुर्सी पर बैठा था। खतरे का आभास होने के बाद दरवाजे पर खड़ी मां ने चंदन को घर के अंदर कर दिया। वहीं चारों तरफ से ग्रामीणों को आता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। मालूम हो कि घटनास्थल से बख्तियारपुर थाने की दूरी सिर्फ 4 सौ मीटर है। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। वहीं सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है, आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता