ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

मौसी से मिलकर घर लौट रहे युवक को बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है जहां रिश्तेदार से मिलकर

मौसी से मिलकर घर लौट रहे युवक को बेखौफ अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है जहां रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहे युवक को अपराधियों ने गोली मार दी है। 


सहरसा-मधेपुरा एनएचआई पर 16 वर्षीय युवक को गोली मारी गयी है। युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ निवासी छोटेलाल साह का पुत्र रवि साह के रूप में हुई है। जो मधेपुरा जिला के रतनपुरा गांव स्थित अपनी मौसी के घर गया हुआ था। जहां से वह बुधवार की देर शाम वापस अपने घर लौट रहा था। 


इसी क्रम में बेखौफ बदमाशों ने बीच रास्ते में उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के बाद वह खुद बाइक चलाकर बैजनाथपुर स्थित लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा रेफर कर दिया। फिलहाल प्राइवेट नर्सिंग होम में उसका इलाज चल रहा है। 


चिकित्सक ने बताया कि गोली युवक के दाएँ गाल में लगी है, जिसके कारण अभी वह बोलने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में युवक का बयान दर्ज होने के बाद ही पूरी घटना के पीछे के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं परिजन लूट के दौरान गोली मारे जाने की आशंका जता रहे हैं।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता