ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पुलिस के घर लाखों की चोरी, ताला तोड़कर घर में घुसा था चोर

SAHARSA: खबर सहरसा की है, जहां एसपी कार्यालय में नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर के घर से लाखों की चोरी कर ली गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के पटेल नगर हटिया गाछी की है। यहां स्थानीय एसपी कार्

पुलिस के घर लाखों की चोरी, ताला तोड़कर घर में घुसा था चोर
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा की है, जहां एसपी कार्यालय में नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर के घर से लाखों की चोरी कर ली गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के पटेल नगर हटिया गाछी की है। यहां स्थानीय एसपी कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत पुलिसकर्मी जयकृष्ण राय के घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि देर रात ही उनके पड़ोसी ने उन्हें चोरी की सूचना दी। 



चोर को इसकी भनक लग चुकी थी कि पड़ोसी ने गृह स्वामी को जानकारी दे दी है, जिसके कारण चोर घर से कीमती जेवरात के अलावे कुछ अन्य कीमती सामान ही ले जा सके। फिर इसकी सूचना सदर थाना को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर डॉग स्क्वायर की टीम को बुलाया गया। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया। लेकिन चोर की सुराग नहीं मिला है। 



पीड़ित पुलिसकर्मी ने बताया कि 26 अगस्त को छोटी बेटी के देहांत के बाद उनका अंतिम दाह-संस्कार के लिए पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव महिषी थाना क्षेत्र के नहरवार गांव गए थे। सहरसा स्थित आवास का चाभी उन्होंने अपने पड़ोसी कन्हैया कुमार महतो को देकर रात में सोने को कहा था। लेकिन वे उनके घर में नहीं सोए थे। इस बीच उनके घर का कुंडी काटकर अज्ञात चोर अंदर आया। फिर कमरे में अलमारी का ताला काट कर घर का सारा कीमती सामान, जेवर और नकदी की चोरी कर लिया है। जिसकी सजानकारी उनके दूसरे पड़ोसी के द्वारा मोबाईल पर रात को ही दी गई। फिर वे गांव से भागे-भागे पहुंचे है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता