ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

प्यार करने पर मिली सजा-ए-मौत: बदमाशों ने पीट-पीटकर ले ली नाबालिग की जान, नदी किनारे शव मिलने से सनसनी

SAHARSA: सहरसा में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग को लेकर एक नाबालिग लड़के को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या की यह घटना पतरघट थाना क्षेत्र के वश

प्यार करने पर मिली सजा-ए-मौत: बदमाशों ने पीट-पीटकर ले ली नाबालिग की जान, नदी किनारे शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग को लेकर एक नाबालिग लड़के को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या की यह घटना पतरघट थाना क्षेत्र के वश्चिमवाड़ी टोला की है।


मृतक नाबालिक की पहचान 17 वर्षीय दिवाकर यादव विशुनपुर निवासी कृष्ण कुमार यादव का बेटा था। बताया जा रहा है कि दिवाकर को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया था। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दिवाकर का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 


आशंका जताई जा रही है कि उसी प्रेम प्रसंग के कारण उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। नदी किनारे से किशोर का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


पूरे मामले पर थानेदार ने बताया कि परिजनों द्वारा फिलहाल थाने में आवेदन नहीं दिया गया है हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की तफ्तीश कर रही है। हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले को सुलझा लेने का दावा किया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता