ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

सावन में मटन खाने को लेकर हुआ विवाद, पेट में मारी गोली

SAHARSA: इस साल सावन पूरे दो महीने का है। इस दौरान ज्यादातर लोग नॉनभेज खाना बंद कर देते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सावन में भी मटन, मुर्गा, मछली और अंडा चाव से खाते हैं।

सावन में मटन खाने को लेकर हुआ विवाद, पेट में मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: इस साल सावन पूरे दो महीने का है। इस दौरान ज्यादातर लोग नॉनभेज खाना बंद कर देते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सावन में भी मटन, मुर्गा, मछली और अंडा चाव से खाते हैं। ऐसे लोगों में सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र के कोरलाहा गांव के भी कुछ लोग शामिल हैं जिन्होंने मटन के लिए आपस में ही मारपीट कर ली। 


मटन खाने को लेकर गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और फायरिंग भी की गयी। इस दौरान सुनील कुमार नामक व्यक्ति को गोली मारी गयी। सुनील के पेट में गोली लगी है। आनन-फानन में उस शख्स को इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गाय है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


मटन खाने को लेकर हुए बवाल के बीच कोरलाहा निवासी बिंदेश्वरी राम के बेटे धर्मेन्द्र राम ने अपने पड़ोसी सुनील कुमार को पेट में गोली मार दी। गोली लगने से सुनील बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


बताया जाता है कि मटन खाने के दौरान धर्मेन्द्र और सुनील के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों के चक्कर में दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और फायरिंग भी की गयी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।  

सावन में मटन खाने को लेकर हुआ विवाद, पेट में मारी गोली


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता