ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गैस एजेंसी कर्मी से लूटकांड का खुलासा, हथियार के साथ दो बदमाश अरेस्ट

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने गैस एजेंसी के कर्मी से लूटपाट के मामले का खुलासा कर दिया है। पिछले दिनों राजा गैस एजेंसी के वेंडर कारी यादव के साथ लूटपाट की घटना हुई थी। लूटपाट का विरोध कर

गैस एजेंसी कर्मी से लूटकांड का खुलासा, हथियार के साथ दो बदमाश अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने गैस एजेंसी के कर्मी से लूटपाट के मामले का खुलासा कर दिया है। पिछले दिनों राजा गैस एजेंसी के वेंडर कारी यादव के साथ लूटपाट की घटना हुई थी। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एजेंसी कर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।


दरअसल, बीते गुरुवार को एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गैस एजेंसी के भेंडर से 32 हजार रुपए लूट लिए थे। जख्मी कारी यादव के बयान के आधार पर सहरसा सदर थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए मामले में संलिप्त अपराधियों में से दो बदमाशों को पुलिस ने घटना के इस्तेमाल हथियार, मोबाइल तथा लूटे गयी 32 हजार कैस में से साढ़े 6 हजार रुपए बरामद किया है।


वहीं घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों में दीपक कुमार और मो.जाकिर शामिल हैं। जिसके पास से एक देसी पिस्टल, एक गोली, दो मोबाइल एवं लूट की रकम में से 65 सौ रुपए को बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता