ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

Bihar News: शराबबंदी को बना दिया मजाक! शराब के नशे में धुत शिक्षक ने कार से तीन बच्चों को रौंदा, पहले भी दो बार जा चुका है जेल

SAHARSA: शराब के शौकीन लोगों ने बिहार में शराबबंदी को एक मजाक बना दिया है। शराबबंदी के कई साल बीत जाने के बाद भी शराब के आदि हो चुके लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आम लोगों

Bihar News: शराबबंदी को बना दिया मजाक! शराब के नशे में धुत शिक्षक ने कार से तीन बच्चों को रौंदा, पहले भी दो बार जा चुका है जेल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA: शराब के शौकीन लोगों ने बिहार में शराबबंदी को एक मजाक बना दिया है। शराबबंदी के कई साल बीत जाने के बाद भी शराब के आदि हो चुके लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आम लोगों की कौन कहे खुद सरकार के मुलाजिम ही सरकार की कोशिशों पर पानी फेर रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है।


दरअसल, नवहट्टा प्रखंड के खड़का तेलवा पंचायत के ब्राह्मण टोली में नशे में धुत शिक्षक ने तीन बच्चे को रौंद दिया। जिसमें एक की स्थिति गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही नवहट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर कार को जब्त कर लिया है। वहीं नशे की हालत में शिक्षक और उस कार पर सवार एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। 


जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक पूर्व में भी दो बार नशे की हालत में गिरफ्तार हो चुका है। एक बार नशे की हालत में स्कूल में हंगामा करने के आरोप में तो दूसरी बार नशे की हालत में बाइक से किसी को ठोकर मारने के आरोप में पकड़ा जा चुका है। वहीं सभी जख्मी को इलाज के लिए नवहट्टा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नशे में धुत शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी।


नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी भाग रामनगर भरना मध्य विद्यालय का शिक्षक रंजीत कुमार सिंह नशे की हालत में अपने एक अन्य सहयोगी के साथ कार से खड़का तेलवा पंचायत के ब्राह्मण टोली में भोज खाकर लौट रहा था, इसी दौरान तीन बच्चे को रौंद दिया। जिसमें 15 वर्षीय उत्सव कुमार राज, 5 वर्षीय उमंग कुमार और 20 वर्षीय कुबेर कश्यप बुरी तरह से जख्मी हो गए। दो जख्मी का स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।


वहं एक बच्चे की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। नवहट्टा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कार को जब्त कर लिया है। शिक्षक सहित दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, दोनों नशे में हैं। जख्मी की भी स्थिति खतरे से बाहर है। आरोपी शिक्षक पूर्व में भी नशे की हालत में पकड़ा चुका है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता