ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कुल्हाड़ी से वार कर शख्स को मौत के घाट उतारा, इस बात को लेकर बढ़ा विवाद

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक शख्स की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। इस घटना बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना महिषी थाना

कुल्हाड़ी से वार कर शख्स को मौत के घाट उतारा, इस बात को लेकर बढ़ा विवाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक शख्स की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। इस घटना बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना महिषी थाना क्षेत्र की है।


मृतक की पहचान 48 वर्षीय चौठी साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चों के विवाद में पहले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। जिसके बाद एक पक्ष के मोहन चौधरी ने दूसरे पक्ष के चौठी साह के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल चौठी साह को आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहा से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई थी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता