ब्रेकिंग
कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, पैक्स अध्यक्ष के घर पर की अंधाधुंध फायरिंग; बाल-बाल बची जान

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां सोनबरसा राज के कोपा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष(pacs president) के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी है। इस हमले में पैक्स अध्यक्ष बाल-बाल बच गए

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, पैक्स अध्यक्ष के घर पर की अंधाधुंध फायरिंग; बाल-बाल बची जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां सोनबरसा राज के कोपा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष(pacs president) के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी है। इस हमले में पैक्स अध्यक्ष बाल-बाल बच गए। वहीं बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष के घर में तोड़फोड़(firing) भी की है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। इस दौरान करीब आधा दर्जन खाली खोखा और मैगजीन घटनास्थल से बरामद होने की बात सामने आ रही है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं हमला का आरोप पूर्व पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक पर लगा है। 


जानकारी के अनुसार, पैक्स अध्यक्ष के घर पर कई लोग पहुंच गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान कई राउंड गोलीबारी भी की गयी। जिससे इलाके में दहशत भी फैल गया। वहीं इस हमले में पैक्स अध्यक्ष बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। यहां बता दें कि हाल में ही पैक्स चुनाव संपन्न हुआ है। 


उधर, सहरसा के सोनवर्षा राज में शनिवार की देर शाम को अज्ञात अपराधियों ने एक स्थानीय ग्रामीण डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। बसनही थाना क्षेत्र के सरोनी मधेपुरा पंचायत के झिटकिया गांव में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक बमबम मंडल उर्फ रेवती रमण के रूप में हुई। दवा दुकान पर आकर अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। दोनों घटनाओं को लेकर आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता