ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

छठ में चोरों से सावधान: दिनदहाड़े घर में घुसकर 25 लाख का गहना और 61 हजार कैश की चोरी, बाजार गये हुए थे घरवाले

SAHARSA: छठ आते ही चोरों का आतंक भी शुरू हो जाता है। सहरसा में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाडे जयप्रभा नगर, कायस्थ टोला वार्ड नं० 30 स्थित एक घर को निशाना बनाते हुए 25 लाख का गहना औ

छठ में चोरों से सावधान: दिनदहाड़े घर में घुसकर 25 लाख का गहना और 61 हजार कैश की चोरी, बाजार गये हुए थे घरवाले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: छठ आते ही चोरों का आतंक भी शुरू हो जाता है। सहरसा में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाडे जयप्रभा नगर, कायस्थ टोला वार्ड नं० 30 स्थित एक घर को निशाना बनाते हुए 25 लाख का गहना और 61 हजार रुपया कैश की चोरी कर मौके से फरार हो गए। 


चोरी की भीषण घटना को लेकर घर के मालिक अमरेंद्र कुमार सिंह ने सदर थाने से लिखित शिकायत की। बताया कि दिन के 12 बजे वह किसी काम से बाजार गये हुए थे। जब वापस घर लौटे तो देखा कि बेड रूम का ताला टूटा हुआ और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था।


 जब अंदर गये तो देखा कि गोदरेज का ताला तोड़कर उसके लॉकर में रखे तकरीबन 25 लाख का जेवरात एवं 61 हजार नकद लेकर किचेन के रास्ते गली होकर चोर फरार हो गए। वहीं इस बावत सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि पीड़ित गृहस्वामी द्वारा चोरी आवेदन मिला है, पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। सच मायने में देखा जाय तो दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता