ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार: आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या : घर लौटने के दौरान बदमाशों ने घेरकर की अंधाधुंध फायरिंग

SAHARSA : खबर बिहार के सहरसा जिले से है। जहां बदमाशों ने एक 18 वर्षीय युवक के सीने में गोली दागकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या की इस वारदात को रविवार की देर रात अंजाम दिया गया ह

बिहार: आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या : घर लौटने के दौरान बदमाशों ने घेरकर की अंधाधुंध फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA : खबर बिहार के सहरसा जिले से है। जहां बदमाशों ने एक 18 वर्षीय युवक के सीने में गोली दागकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या की इस वारदात को रविवार की देर रात अंजाम दिया गया है। आपसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना नवहट्टा थानाक्षेत्र के डुमरा गांव की है।


मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के डुमरा गांव निवासी अभिषेक वर्मा के रूप में हुई है। जो भाड़े पर गाड़ी चलाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात अभिषेक वर्मा अपनी गाड़ी से घर लौटा था, तभी अपराधियों ने उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी।


गोलीबारी की इस घटना में एक गोली युवक के सीने में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल एक शख्स को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही हत्याकांड में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता