ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: शौच के लिए घर से निकली थी चाची, दो दोस्तों के साथ भतीजे ने ही कर दिया गंदा काम

SAHARSA: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सहरसा से सामने आई है, जहां एक युवक ने चाची और भतीजे का रिश्ता तार-तार कर दिया। घटना बिहरा थाना इलाके के एक गांव की है। यहां एक भतीजे ने द

बिहार: शौच के लिए घर से निकली थी चाची, दो दोस्तों के साथ भतीजे ने ही कर दिया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सहरसा से सामने आई है, जहां एक युवक ने चाची और भतीजे का रिश्ता तार-तार कर दिया। घटना बिहरा थाना इलाके के एक गांव की है। यहां एक भतीजे ने दो साथियों के साथ मिलकर अपनी ही चाची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं आरोपी ने चाची का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि बीते 12 मई की देर शाम पीड़ित महिला शौच के लिए खेतों में गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए चचेरे भतीजे और उसके दो साथियों ने उसे धर दबोचा और बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। किसी प्रकार महिला अपने घर पहुंची और पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित महिला पति के साथ थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।


पीड़ित महिला ने रंजीत कुमार यादव, चंदन कुमार और राहुल कुमार के खिलाफ गैंगरेप और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी रंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों से गांव के सारे लोग परेशान हैं। कुछ दिन पहले भी तीनों ने ऐसी ही एक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी।