ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: ससुराल गए शख्स की गोली मारकर हत्या, मौत से पहले युवक ने एक बदमाश को पकड़ा

SAHARSA: सहरसा में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने शनिवार की देर रात ससुराल गए एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि इससे पहले वार

बिहार: ससुराल गए शख्स की गोली मारकर हत्या, मौत से पहले युवक ने एक बदमाश को पकड़ा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने शनिवार की देर रात ससुराल गए एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि इससे पहले वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को गोली लगे युवक ने धर दबोचा। खून से लथपथ युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के दिघीया गांव की है।


मृतक युवक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां गांव निवासी अखिलेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अखिलेश शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के दिघीया गांव में अपने ससुराल गया हुआ था। देर रात करीब दो बजे दो बदमाश घर में घुस गए और अखिलेश को गोली दागकर भागने लगे। गोली लगने से घाय हुए अखिलेश ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश का कॉलर पकड़ लिया और शोर मचाने लगा। 


अखिलेश के चिल्लाने की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे परिजन समेत अन्य लोगों ने अपराधी को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के चचेरे ससुर सुरेश यादव ने बताया कि वे अखिलेश यादव के बगल के कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान अपराधियों ने कमरे में घुसकर अखिलेश को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है। किस कारण से अखिलेश यादव की हत्या हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता